डेस्क:उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भगवत जिस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे थे, उस पर कथित तौर पर पत्थर फेंके गए। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में ट्रेन के सी4 कोच को नुकसान पहुंचा है और मामले की जांच की जा रही है। भगवत लखनऊ-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस से मेरठ लौट रहे थे, तभी हरदोई के एक गांव में उन पर पत्थर फेंके गए। आरएसएस प्रमुख बाल-बाल बच गए। यह पत्थरबाजी गुरुवार दोपहर करीब 3:20 बजे हरदोई जिले के कौधा गांव के पास हुई। इस घटना में ट्रेन की एक खिड़की का शीशा टूट गया।
