डेस्क:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ में प्रस्तुत ‘मानव’ (MANAV) दृष्टिकोण की सराहना करते हुए इसे भविष्य की तकनीक का आधार बताया है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश, प्रधानमंत्री के इस संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तरह तैयार है और इस दिशा में निर्णायक कदम उठा रहा है।
