बिहार

सारण: गड्ढे में 24 वर्षीय युवती का शव बरामद, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

डेस्क: बिहार में सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि लक्ष्मीपुर ककड़िया गांव के पास एक गड्ढे में युवती का शव देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

युवती की उम्र करीब 24 वर्ष है। सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *