डेस्क:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ की सराहना करते हुए इसे एक बड़ी सफलता बताया है। बृहस्पतिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान थरूर ने कहा कि शिखर सम्मेलन के शुरुआती दिन ‘‘बेहद सफल’’ रहे और वैश्विक स्तर के इतने बड़े आयोजनों में ‘‘कुछ छोटी-मोटी गड़बड़ियां’’ होना एक सामान्य बात है। थरूर ने कहा कि राष्ट्रपतियों, प्रधानमंत्रियों और वैश्विक नेताओं की उपस्थिति प्रभावशाली रही, जो यह संदेश देना चाहते हैं कि कृत्रिम मेधा (एआई) के विकास में दुनिया एक नयी दिशा में आगे बढ़े।
