
बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जिलेवार समर्पित कांग्रेस परिवार मे फूट डालने की भूमिका अदा कर रही है : नागेंद्र पासवान
दरभंगा। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा आगामी 17 मार्च को पटना मे आयोजित होने वाले महासम्मेलन को लेकर अब तक 23 जिलो में घूम घूमकर 17 मार्च को होने वाले महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता घूम रहे हैं। बुधवार को दरभंगा के लहेरियासराय स्थित सर्किट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमे संवाददाताओ को सम्बोधित करने वालों में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता, छत्रपति यादव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी सदस्य सह पूर्व युवा कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष, नागेन्द्र पासवान
युवा कांग्रेस कमिटी सदस्य दरभंगा शहबाज अली खान मौजूद रहे।
संवाददाताओ को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक, छत्रपति यादव ने कहा आगामी 17 मार्च के महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए बिहार के कई जिलों का दौड़ा कर चुके है और आज मधुवनी के बाद दरभंगा पहुँचे है। कांग्रेस कार्यकर्ताओ घूम घूम कर महासम्मेल में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुँचने के लिए कहा जा रहा हैं। उन्होंने कहा बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जिलेवार समर्पित कांग्रेस परिवार मे फूट डालने की भूमिका अदा कर रही। सिरमौर नेतागण अपनी गलतियों और नौकरी बचाओ के लिए समर्पित कांग्रेस वरिष्ठ नेतागण पर निष्कासन की धमकी देकर जिलेवार कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे भय पैदा कर रही है। प्रदेश कांग्रेस ने शो – काउॅज नोटिश 43 कांग्रेस नेतागण को दिए गए है। सभी ने अपना – अपना मंतव्य बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को समर्पित कर दिए। तीन महीने के अंदर अभी तक बिहार कांग्रेस कार्यालय स्तर पर किसी नेतागण को व्यक्तिगत तौर पर लिखित निष्कासित किए जाने की पत्र नही दिए? सिर्फ धमकी देकर कर इग्नोर करने की साजिश कर समर्पित कांग्रेस परिवार मे फूट डालने की षड्यंत्र किया जा रहा है। 10 फरवरी को कांग्रेस पदाधिकारीगण के हवाले देकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सचिव ने कार्यालय आदेश मे 14 नेतागण पर आरोप लगाए है भाजपा और जदयू को मदद कर रहे है? कार्यालय के पास इन आरोपों की क्या प्रमाण है वह लिखित बताए? इन पर निष्कासन की कार्रवाई चल रही है और इन लोगो से कुछ लेना देना नही है। जिल स्तर पर कांग्रेस अध्यक्ष-पदाधिकारीगण इन लोगो से परहेज करे? तानाशाही का परिचय दे रहै है? कांग्रेस पार्टी हमसबो की है। डटकर रहना है जिलेवार कांग्रेस अध्यक्ष-पदाधिकारीगण एवं समर्पित कांग्रेस परिवार इस बात और आरोप से संतुष्ट नही है? जिलेवार कांग्रेस संगठन मे भी असमंजस है संगठन चुनाव और टिकट वितरण मे प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू एवं सकील खान ने धांधली किए, गांधी परिवार को गुमराह किए। पाचं सीटिग विधायक का टिकट काटकर अन्य व्यक्तियो को दिया गय और 25 टिकट अन्य दलो की व्यक्ति को दिए और बिहार के बरिष्ठ नेतागण खामोश रहे ,आखिर क्यो?समीझा की विषय है? इसी धांधली का पर्दाफाश करने के समर्पित कांग्रेस जनो ने बिहार कांग्रेस बचाओ अभियान तहत 17 मार्च 2026 को पटना मे महासम्मेलन आयोजित किए और इसके तैयारी के लिए नेतागण जिलेवार जनसंपर्क कर रहे है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू जिलेवार कांग्रेस अध्यक्ष-पदाधिकारीगण को धमकी देकर भय पैदा करने की साजिश कर रहे है। समर्पित कांग्रेस जनो स्वय निर्णय करे ? बिहार कांग्रेस अभी संक्रमणकाल से गुजर रहा है।सच यह है कि राहुल गांधी जी के अथक प्रयास के वाबजूद आज बिहार कांग्रेस सबसे नीचले पायदान पर है।इसके लिए जो लोग जिम्मेदार है,वो आज भी बिहार कांग्रेस के सिरमौर बने हुए है? सच्चे और समर्पित कांग्रेसी हासिये पर है। अनिश्चिता और अस्थिरता का माहौल वनी है।
समर्पित कांग्रेस परिवार से अपील है कि गाधी परिवार को धोखा देने वाले साजिशकर्ता विचलियो का डटकर मुकाबला करे। समर्पित कांग्रेस कार्यकर्त्ता धमकी से डरने वाले नही है। सिरमौर स्लीपर सेल नेतागण की पर्दाफाश जल्द ही होगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी सदस्य सह पूर्व युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, नागेन्द्र पासवान सदस्य ने बताया के बिहार कांग्रेस बचाओ अभियान तहत 17 मार्च को समर्पित कांग्रेसी का महासम्मेलन आयोजित है। महासम्मेलन की तैयारी के लिए 12 फरवरी से जिला स्तर पर नालंदा,नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, बांका,भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया,किसनगंज, अररिया,मधेपुरा,सहरसा,सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, खगड़िया, वेगुसराय एवं समस्तीपुर मे समर्पित कांग्रेस जनो से जनसंपर्क होगा। नागेन्द्र पासवान विकल ने वार्ता दौरान राजेश राम प्रदेश अध्यक्ष पर आरोप लगाए कि इनके कारण संगठन बर्बाद हुई और समर्पित कांग्रेसी गुमनाम हो गए। छत्रपति यादव खगडिया विधायक ,किशनगंज विधायक इजराउर, कसवा विधायक आफाक ,जमालपुर विधायक अजय कुमार सिंह, महराजगंज विधायक विजय शंकर दूवे का क्या कसूर था। सीटिग विधायक होते टिकट काटकर किसी हारे हुए व्यक्ति को टिकट दिए। इस बिषय पर सिरमौर नेतागण खामोश है?
दिल्ली के जुगार तंत्र सिंडीकेट के सदस्य ने टिकट वितरण मे गडबडी किये और महागठबंधन तथा कांग्रेस को नुकसान हुआ। बिहार कांग्रेस प्रभारी अल्लावरू जिलेवार अध्यक्ष चयन मे गडबड किये जिससे संगठन की विनाश हुए अब संगठन सृजन पुन होगा? छत्रपति यादव पूर्व विधायक ने अपील करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा आइए समर्पित कांग्रेस परिवार एक बार भयमुक्त होकर एकजुटता के साथ 17 मार्च को पटना पहुंचकर बिहार कांग्रेस बचाओ अभियान महासम्मेलन सफल वनाए।