
10 करोड़ से बने सॉफ्टवेयर टेक्निकल पार्क का सांसद ने किया अवलोकन,मिथिला क्षेत्र के लिए बताया वरदान
दरभंगा। मिथिला क्षेत्र के हर घर में तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने तथा यहां के बच्चों में प्रतिभा के लिए जागरूक करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार संकल्पित हैं। देश में तकनीकी शिक्षा एक महत्वपूर्ण अंग है जिसे हर घर के बच्चों के बीच पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार व पीएम मोदी के द्वारा महानगरों से लेकर सुदूर देहाती क्षेत्रों अनेकों पहल किए जा रहे हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व बाली डबल इंजन की सरकार इस अभियान की क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह से तत्पर है। दरभंगा के रामनगर में दस करोड़ की लागत से बना साफ्टवेयर आईटी पार्क इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने बुधवार को इस साफ्टवेयर आईटी पार्क का अधिकारयों के साथ अवलोकन करने के बाद उपरोक्त बातें कही। अवलोकन के क्रम में जिलाधिकारी दरभंगा व इस आईटी पार्क के अधिकारयों को विभिन्न आईटी कंपनियों के द्वारा व्यवस्थित रूप से शीघ्र तकिनकी कार्य शुरू करने के लिए निर्देशित करते हुए कहा यहां तकनीकी कार्य के शुरू होने से यहां के बच्चों को समय तथा संसाधन की काफी बचत होगी। प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी द्वारा इस सॉफ्टवेयर आईटी पार्क का लोकार्पण किया गया था। छात्र छात्राओं को समर्पित करते किया गया था। जिसमें तकनीकी कंपनियों के द्वारा व्यवस्थित ढंग से कार्य शुरू होने से यहां के बच्चों में तकनीकी ज्ञान का विस्तार होगा। सांसद ने कहा इस पार्क में विभिन्न कंपनियों के डेढ़ सौ से अधिक लोग एक साथ तकनीकी रूप से काम कर सकेंगे। इस आईटी पार्क की तकनीकी क्षमता को श्रेष्ठ तकनीकी पार्क बताते हुए कहा इसमें 9 विधाओं के लिए अभी तक 14 कम्पनियों ने इसमें काम करने के लिए अपना निबंधन कराया है जिसमें शीघ्र ही तकनीकी कार्यों को शुरू करने के लिए संबंधित अधिकारयों को निर्देशित किए गए हैं। एवीकेयर ,अभिमन्यु आजाद, न्यूटीराइज्म ,वाणी कुमारी जैसी देश की नामी तकनीकी कम्पनियों तथा सॉफ्टवेयर के लिए चर्चित व्यक्तियों के द्वारा काम शुरू होने के बाद दरभंगा, मिथिला क्षेत्र में डिजिटल तथा तकनीकी शिक्षा लेने वाले छात्र छात्राओं के लिए वरदान साबित होगा। मौके पर रामनगर आईटीआई के प्राचार्य प्रो. राजकुमार ठाकुर सहित अन्य अधिकारी, शिक्षाविद् मौजूद थे।