डेस्क:नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के एक्सपो क्षेत्र में रोबोटिक डॉग के प्रदर्शन को लेकर हुए विवाद के बाद गलगोटिया विश्वविद्यालय को अपना स्टॉल खाली करने के लिए कहा गया है। ग्रेटर नोएडा स्थित इस संस्थान के खिलाफ मंगलवार को कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई। वीडियो में विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि रोबोटिक कुत्ते को अपने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा विकसित उत्पाद के रूप में प्रस्तुत करते हुए दिखाई दे रहे थे।
