मनोरंजन

‘आपने हमेशा हमें संभाला’, ससुर के निधन से टूटीं कियारा आडवाणी, शेयर की हंसती-खिलखिलाती फैमिली फोटो

डेस्क: सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा अब इस दुनिया में नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद 80 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। मंगलवार, 17 फरवरी को अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी। सिद्धार्थ ने अपने दिवंगत पिता के साथ कुछ खूबसूरत और प्यार भरी तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। अब कियारा आडवाणी ने भी अपने दिवंगत ससुर को श्रद्धांजलि दी है। कियारा ने अपने ससुर के साथ बिताए कुछ खूबसूरत पलों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कियारा आडवाणी ने ससुर को दी श्रद्धांजलि

कियारा आडवाणी ने अपनी और सिद्धार्थ की शादी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेर की है, जिसमें उनके ससुर सुनील मल्होत्रा और सास भी नजर आ रही हैं। सभी एक फैमिली फोटो के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में सुनील मल्होत्रा दिखाई दे रहे हैं। इन ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने अपने दिवंगत ससुर को श्रद्धांजलि दी है।

कियारा आडवाणी का पोस्ट

कियारा आडवाणी ने अपने ससुर सुनील मल्होत्रा को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- ‘शुरू से ही आपने मुझे खुले दिल से अपनाया। स्थिर ज्ञान और बिना किसी शर्त के प्यार के साथ मेरा स्वागत किया, जिसने हम सभी को एक आधार प्रदान किया। आपका प्यार अपार था। आपकी उदारता सहज थी। आपके परिवार के प्रति आपका प्यार आपके हर काम का केंद्र था। जब भी परिवार को आपकी जरूरत होती, आप हर बार मौजूद रहते थे। आप ध्यान से सुनते थे। आप छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखते थे और बदले में कोई अपेक्षा नहीं रखते थे।’

हमारे दिल में आप हमेशा रहेंगे- कियारा

कियारा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- ‘आपकी कहानियां, आपकी हंसी, आपका शांत साहस और आपका प्यार से भरे शब्द मेरे दिल में हमेशा बसे रहेंगे। आप अपने पीछे कोमलता, ईमानदारी और अटूट प्रेम की विरासत छोड़ गए हैं। यह आपके बच्चों, पोते-पोतियों और हम सभी में हमेशा जीवित रहेगा जिन्हें आपको जानने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। रेस्ट इन पीस। आपको हमेशा याद किया जाएगा, हमेशा प्यार किया जाएगा और हमेशा यादों में रखा जाएगा।’

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दी थी पिता के निधन की जानकारी

बता दें, मंगलवार को सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उनके निधन का जानकारी साझा की थी। उन्होंने बचपन से लेकर अब तक की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और एक लंबे-चौड़े पोस्ट के साथ दिवंगत पिता को याद किया। उनके इस पोस्ट के बाद फिल्मी दुनिया के उनके दोस्तों और फैंस ने कमेंट करते हुए अभिनेता के दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *