
दरभंगा। बिरौल प्रखंड अंतर्गत ग्राम रूपनगर स्थित भगवती स्थान परिसर में सोमवार को ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया की बैठक की अध्यक्षता धीरज झा ने किया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों की भागीदारी रही। वक्ताओं ने विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी मुद्दों पर अपनी बातें रखीं। उन्होंने एससी/एसटी एक्ट,यूजीसी नियमों और समाज में समान अवसर से जुड़े विषयों पर चिंता व्यक्त की। वक्ताओं का कहना था समाज के सभी वर्गों के लिए समान न्याय, समान अवसर सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया वर्तमान नीतियों के कारण समाज में विभाजन की स्थिति बन रही है योग्यता आधारित व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बैठक में वक्ताओं ने सामाजिक रूप से संगठित होने, जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर विशेष बल दिया। विभिन्न वर्गों के बीच संवाद और समन्वय से ही सामाजिक संतुलन कायम रखा जा सकता है। हरीनगर में 30 जनवरी को हुई मारपीट की घटना का भी जिक्र किया। उपस्थित लोगों ने कथित एकतरफा कार्रवाई की निंदा करते हुए दोषियों पर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग किया बैठक को प्रदेश महासचिव कैलाश कुमार चौधरी, बलराम कुंवर, रामकुमार मिश्र, बीरेंद्र चौधरी, शंकर झा, अरुण कुमार झा, हेमकांत मिश्र, सोहन चौधरी, अशोक झा, दीपक ठाकुर, मनोज झा, रामपुनित मिश्र, राजाराम मिश्र, विकास झा, पवन ठाकुर, टुनटुन चौधरी, बिनोद झा, राजू झा, ताराकांत झा, देवकांत झा, चंदन झा, शशिकांत झा सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अंत में अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से सामाजिक एकजुटता बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।