राष्ट्रीय

नगर निगमों और पालिकाओं में सत्तारूढ़ कांग्रेस का दबदबा, बीआरएस को लगा झटका

डेस्क:तेलंगाना में हाल ही में संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनावों के बाद सोमवार को हुए महापौर (Mayor) और अध्यक्ष (Chairperson) पदों के चुनावों में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने अपनी बढ़त बनाए रखते हुए शानदार जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने सात नगर निगमों में से पांच पर कब्जा जमाया है, जबकि मुख्य विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। कांग्रेस ने पांच महापौर पद, 80 से अधिक अध्यक्ष पद जीते
तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने हाल ही में हुए चुनावों में सात नगर निगमों में से पांच में महापौर पद जीते, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने एक-एक नगर निगम में जीत हासिल की। कांग्रेस ने नगरपालिकाओं में अपना दबदबा कायम किया और 81 नगरपालिकाओं में अध्यक्ष का पद हासिल किया। तेलंगाना में 11 फरवरी को 116 नगरपालिकाओं और सात नगर निगमों के लिए हुए चुनावों के बाद सोमवार को राज्य भर में नगर निकायों के प्रमुखों के पदों के लिए चुनाव हुए। मुख्य विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने 18 नगरपालिकाओं में अध्यक्ष पद हासिल किए, जबकि भाजपा ने एक नगरपालिका में जीत दर्ज की। निर्दलीय उम्मीदवारों ने चार और एआईएफबी (ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक) ने एक सीट जीती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *