दिल्ली के विश्वास नगर इलाके से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां संतोष रेजिडेंसी नाम के होटल में 22 साल के लड़के के साथ 20 साल की एक लड़की आई थी। होटल के कमरे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद लड़का कमरे से बाहर निकल कर चला गया। फिर लड़की ने कमरे को अंदर से लॉक कर लिया और खिड़की से नीचे कूद गई।
