डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार (13 फरवरी) को बड़ा उलटफेर हुआ। कोलंबो में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हरा दिया। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 19 साल बाद टी20 में हराया। इससे पहले 2007 टी20 वर्ल्ड कप में केपटाउन में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। दोनों टीमों का क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में 7 साल बाद आमना-सामना हो रहा था। इससे पहले हरारे में दोनों 2018 में खेले दो मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को हराया था।
ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर 4.3 ओवर में 29 रन पर पवेलियन लौट गया था। जोश इंग्लिस 8, कैमरन ग्रीन और टिम डेविड बगैर खाता खोले और कप्तान ट्रेविस हेड 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल और मैट रेनशॉ के बीच 59 गेंद पर 77 रनों की साझेदारी हुई। मैक्सवेल 15वें ओवर में 32 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हुए। मार्कस स्टोइनिस भी 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
रेनशॉ ने 44 गेंद पर 65 रन बनाए। वह 19वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हुए। एडम जम्पा 2 रन बनाकर आउट हुए। मैथ्यू कुहनेमन के तौर पर आखिरी विकेट गिरा। वह रन आउट हुए। जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने 17 रन देकंर 4 विकेट लिए। ब्राड इवांस ने 23 रन देकर 3 विकेट लिए। वेलिंग्टन मस्कादजा और रयान बर्ल ने 1-1 विकेट लिए।
जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने 56 गेंद पर नाबाद 64 रन बनाए। उन्होंने सात चौके लगाए। तदिवानाशे मारुमानी ने 21 गेंद पर 35 और रयान बर्ल ने 30 गेंद पर 35 रन बनाए। कप्तान सिंकदर रजा ने 13 गेंद पर 25 रन बनाकर स्कोर को 170 रन तक पहुंचा दिया। जिम्बाब्वे की पारी में सिर्फ 1 छक्का लगा। ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरन ग्रीन और मार्क्स स्टोइनिस ने 1-1 विकेट लिए।
