
महाराजधिराज डॉ कामेश्वर सिंह को भारत रत्न सम्मान मिलना करोड़ों जन भावना का सम्मान होगा : युवराज कुमार, कपिलेश्वर सिंह
दरभंगा। अष्टादश बिहार विधान सभा ,द्वितीय सत्र में शून्यकाल के माध्यम से भाजपा वरिष्ठ नेता सह बिहार विधान सभा के सदस्य विधायक मुरारी मोहन झा ने सदन के माध्यम से बिहार सरकार से मांग किया भारत के सपूत मिथिला के महान दानी, महान ज्ञानी,राष्ट्रनिर्माता, संविधान सभा के सदस्य राज्यसभा सांसद महाराजाधिराज डॉ. कामेश्वर सिंह को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान करने की माँग सरकार किया उन्होंने कहा जिनका योगदान शिक्षा,स्वास्थ्य, राष्ट्रीय रक्षा,संविधान निर्माण संस्कृति के क्षेत्र में उनका योगदान केवल मिथिला ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए प्रेरणास्रोत है। मिथिला के महापुरुषों को यह सम्मान मिले यह इसके लिए हर संभव प्रयास करूंगा।कामेश्वर धार्मिक न्यास के ट्रस्टी युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह ने बताया हम विधानसभा सदस्य विधायक मुरारी मोहन झा को राज परिवार की तरफ से विशेष धन्यवाद देते है की उन्होंने विधानसभा में सदन के माध्यम से जनता के इस माँग को रखा।मिथिला क्षेत्र के लिए यह गौरव का विषय होगा की दानवीर महराजा को भारत रत्न सम्मान मिले। मेरे दादा महाराजाधीराज डॉ कामेश्वर सिंह एक महान व्यक्तित्व थे जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति, कला, स्वास्थ्य,धार्मिक कार्य मंदिरों का निर्माण एवं जीर्णोद्धार कराया गया। मै भी उनसे प्रेरणा उनका आशीर्वाद लेकर उनके दिखाए गए पद चीन्हो पर चलने का हर संभव प्रयास करता हूं। उनके योगदानों को उनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। महाराजधिराज डॉ कामेश्वर सिंह को भारत रत्न सम्मान जरूर मिलना चाहिए मुझे आशा है सरकार करोड़ों लोगों से जुड़े जन भावना का सम्मान करेगी।