दरभंगा (कुमार रोशन) : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट लीग के पांचवे दिन गुरुवार को नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में खेले गए मैच में निराला क्रिकेट क्लब ने बेला क्रिकेट क्लब को 104 रनों से पराजित कर दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निराला क्लब की टीम निर्धारित 30 ओवरों में 8 विकेट पर 279 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही. लाडले ने 44 गेंद पर ताबड़तोड़ 77 रन बनाए. एजाज ने भी 63 रनों की बेहतरीन अर्द्धशतकीय पारी खेली. वीर ने 54 व नीतीश ने 21 रनों को योगदान किया. अतिरिक्त रनों संख्या भी 41 रही. युवराज, अभिनव व नीतीश ने दो-दो विकेट चटकाए. शहनवाज व कुणाल को एक-एक सफलता मिली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेला की टीम 175 रनों पर ऑल आउट हो गयी. वैभव ने सर्वाधिक 49 रन बनाए. कुणाल ने 40 रनों की पारी खेली. अरहान ने 36 व युवराज ने 16 रनों का योगदान दिया. निराला क्लब के गेंदबाज लाडले,ओबेद व एजाज ने दो-दो तथा राजा और आलम ने एक-एक विकेट लिए. मैन ऑफ द मैच निराला क्लब के बल्लेबाज लाडले को दिया गया. आज के मैच अंपायर विवेकानंद एवं आकाश रहे, तथा स्कोरिंग मणि ने किया. प्रतियोगिता के संयोजक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि 13 फरवरी को पहला मैच डायमंड क्लब बनाम लहेरियासराय क्लब व दूसरा मैच हसनचक बनाम भगतसिंह क्लब के बीच खेला जायेगा.
