डेस्क:शहर के पॉश ग्वालटोली इलाके में हुए भीषण लैंबॉर्गिनी हादसे के मामले में कानपुर पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मशहूर तंबाकू उद्योगपति के.के. मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। 8 फरवरी को हुई इस घटना में छह लोग घायल हुए थे और कई वाहनों को नुकसान पहुँचा था।
