डेस्क:जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में एक बार फिर संदिग्ध गतिविधि देखने को मिली है। बुधवार को कठुआ जिले के एक सीमावर्ती गांव में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के लोगो वाला एक गुब्बारा बरामद हुआ है। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है। पिछले साल, जम्मू शहर में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के लोगो वाला ऐसा ही एक संदिग्ध हवाई जहाज के आकार का गुब्बारा मिला था। अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) और नियंत्रण रेखा (LoC) के पास जम्मू, कठुआ, सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में इस तरह के गुब्बारे मिलना अब एक नियमित लेकिन चिंताजनक घटना बन गई है।
