राष्ट्रीय

शरद पवार के स्वास्थ्य में सुधार, अगले दो दिनों में अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी

डेस्क:राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SCP) के प्रमुख और राज्यसभा सांसद शरद पवार (85) की स्थिति अब स्थिर है। सीने में संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें सोमवार को पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने राहत भरी खबर देते हुए बताया कि उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। अगले दो दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बुधवार को यह जानकारी दी। राज्यसभा के सदस्य शरद पवार (85) ने सांस लेने में तकलीफ और लगातार खांसी की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें सोमवार दोपहर पुणे जिले के बारामती कस्बे स्थित उनके आवास से रूबी हॉल क्लीनिक लाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *