राष्ट्रीय

मोहाली में हड़कंप! 16 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ नहीं मिला

डेस्क:पंजाब के मोहाली में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के 16 प्रतिष्ठित निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने तुरंत स्कूलों को खाली कराया और गहन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए मामले को मोहाली के फेज-7 स्थित साइबर पुलिस थाने को सौंप दिया गया है। तकनीकी टीमें अब आईपी एड्रेस और ईमेल के ओरिजिन की जांच कर रही हैं। मोहाली में 16 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
अधिकारियों ने बताया कि गहन जांच के बाद किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। विद्यालय के अधिकारियों ने अभिभावकों को संदेश भेजकर छुट्टी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि स्कूल आ रहे छात्रों को वापस घर भेज दिया गया।

मानव मंगल स्कूल, शिवालिक पब्लिक स्कूल और लर्निंग पाथ्स स्कूल उन विद्यालयों में शामिल हैं जिन्हें बम की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए। पुलिस ने बताया कि विद्यालय के अधिकारियों ने सुबह साढ़े सात बजे से आठ बजे के बीच ईमेल प्राप्त होने की सूचना दी थी जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *