अन्य

दरभंगा प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त ने अपना कार्यालय पर किया जन सुनवाई

दरभंगा। आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा, हिमांशु कुमार राय आज प्रमंडलीय सभागार में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से आम जनों के आवेदनों पर जनसुनवाई किए। इस अवसर पर आयुक्त ने कहा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन को सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस सोमवार एवं शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालयों में संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने निर्धारित कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर आम जनता की शिकायतों की सुनवाई कर समाधान करते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया जनसुनवाई प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान आयुक्त महोदय द्वारा लगभग 20 आवेदनों पर सुनवाई की गई। आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद,अतिक्रमण से संबंधित मामले व अन्य जनसमस्याएँ शामिल था। आयुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शीघ्र एवं विधिसम्मत निवारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा मामलों की नियमित समीक्षा भी की जाए, ताकि आम लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *