
दरभंगा। कादिराबाद में शनिवार की रात 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में रविवार की सुबह मुहल्लावासियों को हुई। जिसके बाद सोमवार को दरभंगा राज सर्वें कार्यालय परिसर में संतोष सिंह की अध्यक्षता में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में मोमबत्ती जलाकर एवं 2 मिनट का मौन रखकर बच्ची की आत्मा के लिए प्रार्थना किया गया। बता दें की शनिवार की बीती रात सुंदरपुर पटवा पोखर के पास एक बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को तालाब किनारे फेंक दिया गया था। इस श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और कहां इस तरह की घटना ने पूरे जिला को शर्मसार किया है। संतोष सिंह ने कहा कादिराबाद में हुई घटना में एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की गई फिर उस मासूम बच्ची की हत्याकर दी गई थी। दरभंगा पुलिस के द्वारा तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी किया गया है जो सराहनीय कार्य है। जिसके लिए हम दरभंगा पुलिस को धन्यवाद देते हैं। अब हम सभी सभी गार्जियन से अनुरोध करते हैं अपने अपने बच्चों का खुद से ख्याल रखें। यहां चारों ओर दरिंदे ही दरिंदे नजर आ रहे हैं। अकेले और कहीं किसी के भी साथ अपने बच्चों को ना छोड़े ना जाने दे। माता-पिता भाई-बहन के अलावा किसी पर भरोसा नहीं करने का समय है। इस घटना ने हमें अंदर तक बहुत दुखी कर दिया हमारे आसपास बड़ी संख्या में रक्षा लोग बहुत हो गया है। इसलिए हमें अपने बच्चों का ख्याल खुद ही रखना होगा। अपराध और इस तरह की घटना ना हो इस पर प्रशासन और सरकार को कार्य कदम उठाने की जरूरत है। मनोज शाह ने कहा हमें इस तरह की घटना ने बहुत दुखी कर दिया है। अब समय आ गया है हमें अपने बच्चों पर नजर रखना होगा और इस तरह के दानवों से अपने बच्चो को बचना होगा। प्रशासन में आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया यह सराहनीय कदम है। रविवार को हुई घटना में एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या कर देना जैसी घटना अब आगे भविष्य में ऐसी घटना ना हो इसके लिए कोई ठोस कदम और निर्णय लेने की जरूरत है। जिसमें परिवार समाज और प्रशासन को मिलकर बैठकर प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस अवसर पर संतोष सिंह, मनोज साह, कन्हैया डूबे, रंजन शर्मा, मुरारी शर्मा, पंकज दत्ता, विकास यादव, रामनिवास यादव, प्रियांशु सिंह राजपूत, रोहित कुमार, रवि मेहता, रोहित मेहता, दीपक झा, संतोष श्रीवास्तव, राजीव प्रकाश मधुकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।