डेस्क:उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक हृदयविदारक दुर्घटना हुई। यहाँ एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बस से उतरकर आराम कर रहे यात्रियों को कुचल दिया, जिससे छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
