अंतरराष्ट्रीय

मोदी-ट्रंप की पक्की दोस्ती का नया अध्याय: ट्रेड डील के लिए PM ने कहा- थैंक यू President Trump

डेस्क: वैश्विक कूटनीति और अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। भारत और अमेरिका ने ऐतिहासिक इंटरिम ट्रेड एग्रीमेंट (Interim Trade Agreement) के फ्रेमवर्क पर अपनी मुहर लगा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इसे ‘ग्रेट न्यूज’ करार दिया। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनकी व्यक्तिगत रुचि और सहयोग के लिए धन्यवाद किया है।

पीएम मोदी ने जताया राष्ट्रपति ट्रंप का आभार

इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इसे ‘ग्रेट न्यूज’ करार दिया। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनकी व्यक्तिगत रुचि और सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, यह समझौता केवल व्यापारिक लेन-देन नहीं है बल्कि यह दो महान देशों के बीच बढ़ते भरोसे, निवेश और हाई-टेक सहयोग का प्रतीक है।

किन क्षेत्रों की खुलेगी किस्मत?

इस फ्रेमवर्क के तैयार होने से भारत के कई प्रमुख सेक्टरों को सीधा फायदा पहुंचने की उम्मीद है:
किसानों की बल्ले-बल्ले: भारतीय कृषि उत्पादों के लिए अमेरिकी बाज़ार के दरवाजे और चौड़े होंगे।
MSME और स्टार्टअप्स: छोटे उद्योगों और नए स्टार्टअप्स को ग्लोबल सप्लाई चेन से जुड़ने और अमेरिकी निवेश हासिल करने में आसानी होगी।
मछुआरों को सहारा: समुद्री उत्पादों (Seafood) के निर्यात में आने वाली बाधाएं दूर होंगी, जिससे तटीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
तकनीकी सहयोग: दोनों देश अब सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रक्षा तकनीक में और करीब आएंगे।

यह एक ‘इंटरिम एग्रीमेंट’ है जिसका मतलब है कि दोनों देशों ने भविष्य के एक पूर्ण व्यापार समझौते (Full Trade Deal) के लिए बुनियादी ढांचे पर सहमति बना ली है। जानकारों का मानना है कि इससे भारत में विदेशी निवेश (FDI) बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *