अन्य

दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 36 में सरकारी समसेबूल चापाकल छतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ, एफआईआर दर्ज करने का दिए जाए आदेश

मजदूर नेता आर. के. दत्ता के नेतृत्त्व में वार्ड 36 के पानी की किल्लत से जुझ रहे लोगों ने नगर आयुक्त से मिलकर रखी अपनी समस्या

 

दरभंगा। दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 36 के बेंता बड़ी मस्जिद के पीछे मुहल्ला के रहने वाले कमजोर गरीब अल्पसंख्यक परिवार के लोग पिछले कई महीने से पेयजल की समस्या से तरस्त है। जब समस्या हद से ज्यादा बढ़ गई शब ए बारात पर्व में पानी नहीं लेने दिया गया। अभी रमजान का पवित्र महीना भी आने वाली है। पानी की समस्या को लेकर वार्ड 36 स्थित मोहल्ला बेंता के रहने वाले बड़ी संख्या में परिवार के लोग जिसमे पुरुष, महिलाए और बच्चे समस्याओ के समाधान के लिए नगर निगम पहुंचे थे। हम श्रमिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और चर्चित मज़दूर नेता आर. के दत्ता के नेतृत्व में दरभंगा नगर निगम के नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता के कार्यालय पर पहुचकर अपनी आवाज बातो को रखा। मजदूर नेता, आर. के. दत्ता के नेतृत्व में नगर आयुक्त से मुलाक़ात कर सरकारी समरसेबुल जो पिछले आठ महीने पूर्व क्षतिग्रस्त करने, स्थानीय निवासी व कमजोर परिवारों के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न करने वालों के खिलाफ उचित कारवाई करने, पेयजल तत्काल उपलब्ध कराने का आग्रह किया। जिसके बाद नगर आयुक्त, राकेश कुमार गुप्ता ने आश्वासन दिए एवं संबंधित अधिकारियों (सहायक नगर अभियंता) को निर्देशित करते हुए स्थल जाँचकर एवं उपलब्ध वीडीयो फुटेज के आधार पर दोषी लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कारवाई करने के लिए लहेरियासराय थाना में एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया गया। और प्रतिनिधि मंडल को जल्द ही पेयजल की समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया गया। नगर आयुक्त से वार्ता के बाद मजदूर नेता, आर के दत्ता ने लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा गरीब कमजोर वर्ग के लोगों को आपसी जमीनी विवाद की आड़ में दबंगों द्वारा समरसेबुल चापाकल को क्षतिग्रस्त करना,लोगों को पेयजल से वंचित करना एवं विरोध करने पर धमकी देना घोर अपराध है, जिसे बर्दाशत नहीं किया जा सकता है। प्रतिनिधि मंडल में आर के दत्ता के साथ मो शोएब ऊर्फ मुन्ना, रुकसाना खातून, साबिया खातून, मो शहाबुद्दीन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *