
मामले की निष्पक्ष जांच हो तथा किसी भी हाल में कोई भी निर्दोष कों नहीं फंसाया जाए,समाजिक समरसता, भयमुक्त शांति वातावरण स्थापित किया जाए : पप्पू चौधरी
दरभंगा। ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी उर्फ पप्पू चौधरी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर कुशेश्वर स्थान स्थित हरिनगर गांव में घटित घटना की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जाँच की माँग किया। शिष्टमंडल ने एससी/एसटी एक्ट के तहत ब्राह्मण समाज के निर्दोष लोगों को जानबूझकर फँसाने की साज़िश पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। फेडरेशन ने कहा कानून का दुरुपयोग कर किसी वर्ग को निशाना बनाना सामाजिक सौहार्द और न्याय व्यवस्था दोनों के लिए घातक है। मामले की जाँच बिना किसी पक्षपात के की जानी चाहिए। जिससे की समाज में सामाजिकता स्थापित हों निर्दोष कोई भी व्यक्ति बेवजह नहीं फंसें और गांव में शांति सद्भाव स्थापित हों। शिष्टमंडल में डॉ. उद्भट्ट मिश्र, अभयानंद झा ,अवधेश कुमार चौधरी (मुन्ना), रोशन झा दीपक झा सहित अन्य सदस्य शामिल थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।