डेस्क:बिहार में विधानपरिषद की सदस्य और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नेता राबड़ी देवी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की एक अभ्यर्थी की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस पर तथ्यों को ‘‘छिपाने’’ का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी बजट सत्र के तीसरे दिन विधानपरिषद के बाहर विपक्षी सदस्यों द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों को संबोधित कर रही थीं।
