दरभंगा : संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रस्तावित दीक्षांत समारोह 2026 के सफल आयोजन के लिए बुधवार को कुलपति प्रो लक्ष्मीनिवास पांडेय की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई। बैठक में कई मुद्दे पर गहन विचार विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि समारोह के लिए गठित आयोजन समिति सदस्यों को बैठक कर विभिन्न समितियों के लिए प्रस्ताव कुलपति के समक्ष उपस्थापित करना है। ताकि इस ओर आगे की प्रक्रिया बढ़ाई जा सके।
फिलहाल 24 एव 26 अक्टूबर या फिर छठ पूजा के बाद दीक्षांत आयोजित करने पर विचार किया गया। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ डॉ निशिकांत ने बताया कि समारोह स्थल समेत अन्य जरूरी गतिविधियों के सुचारू सम्पादन पर भी चर्चा की गई। बैठक में सभी विभागों के अध्यक्ष, डीन, परीक्षा नियंत्रक, कुलसचिव, सीसीडीसी, भूसंपदा पदाधिकारी, शिक्षा शास्त्र निदेशक, ओएसडी(शैक्षणिक) समेत अन्य उपस्थित थे।


