राष्ट्रीय

मणिपुर में सभी समुदायों के बीच सहानुभूति एवं सद्भाव के लिए कटिबद्ध हूं: राजग नेता खेमचंद

डेस्क:मणिपुर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विधायक दल के नवनिर्वाचित नेता वाई खेमचंद सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह राज्य में सभी समुदायों के बीच सहानुभूति, करुणा और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में खेमचंद ने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी और भाजपा के मणिपुर के सभी सम्मानित विधायकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे भाजपा विधायक दल का नेता चुनकर मुझ पर विश्वास जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *