राष्ट्रीय

उधमपुर की गुफा में छुपे जैश के दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने घेरा, पैराट्रूपर्स और ड्रोन्स के साथ अंतिम प्रहार की तैयारी

डेस्क:जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच पिछले 24 घंटों से भीषण संघर्ष जारी है। रामनगर के जाफर वन क्षेत्र की एक प्राकृतिक गुफा में छिपे जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के दो खूंखार आतंकवादियों पर सुरक्षा बल अब ‘फाइनल असॉल्ट’ यानी अंतिम प्रहार की तैयारी कर रहे हैं। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि रात के दौरान कोई गोलीबारी नहीं हुई। अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार शाम करीब चार बजे रामनगर के जाफर वन क्षेत्र में सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त दस्ते ने गुफा के अंदर आतंकवादियों का पता लगाया, जिसके बाद एक घंटे से अधिक समय तक मुठभेड़ होती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *