डेस्क:उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना में, तीन नाबालिग बहनों ने 4 फरवरी (बुधवार) को सुबह करीब 2:00 बजे एक साथ जान दे दी। उन्होंने टीला मोड़ इलाके की भारत सिटी सोसाइटी में अपने अपार्टमेंट की 9वीं मंजिल से छलांग लगा दी। चेतन कुमार की बेटियां, निशिका (16), प्राची (14), और पाखी (12) के शव B1 टावर के फ्लैट 907 के नीचे क्षत-विक्षत हालत में मिले, जिससे सुबह होते ही पूरी सोसाइटी में सनसनी फैल गई।
