राष्ट्रीय

NDA संसदीय दल की बैठक में PM मोदी का भव्य स्वागत! अमेरिका के साथ ‘महा-डील’ को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

डेस्क:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक व्यापार के मंच पर एक और बड़ी सफलता हासिल की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ टेलीफोन पर हुई चर्चा के बाद, अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर लगने वाले टैरिफ को 25% से घटाकर 18% करने का ऐलान किया है। इस बड़ी उपलब्धि के बाद मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी का अभिनंदन किया गया। भारत और अमेरिका के बीच एक ऐतिहासिक ट्रेड एग्रीमेंट के बाद मंगलवार को NDA संसदीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तालियों और तारीफों के साथ स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात करने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि भारत और अमेरिका एक ट्रेड डील पर सहमत हुए हैं, जिसके तहत वाशिंगटन भारतीय सामानों पर आपसी टैरिफ को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *