अन्य

जिला अंतर्गत इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का सोमवार से 13 फरवरी 2026 तक संचालित होगी। इंटरमीडिएट परीक्षा का जिलाधिकारी, कौशल कुमार, एसएसपी, जगुनाथ रेड्डी जल्ला रेड्डी ने लिया जायजा

दरभंगा। जिला अंतर्गत इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का सोमवार से 13 फरवरी 2026 तक संचालित होगी। परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन दो पालियों में किया जा रहा है। प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02 बजे से 05:15 बजे तक निर्धारित है। परीक्षार्थियों को हर हाल में परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना है। जिले में अनुमंडलवार मुख्यालयों में कुल 69 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा रही है। परीक्षार्थियों की कुल संख्या लगभग 49 हजार है।जिलाधिकारी, कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, जगुनाथ रेड्डी द्वारा संयुक्त रूप से जिला स्कूल, लहेरियासराय तथा प्लस टू सफी मुस्लिम उच्च विद्यालय, लहेरियासराय आदि परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों, वीक्षकों की तैनाती, परीक्षार्थियों की उपस्थिति, सुरक्षा व्यवस्था एवं कदाचार-नियंत्रण से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने केंद्राधीक्षकों एवं वीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा का संचालन पूर्णतः कदाचार मुक्त, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सुनिश्चित किया जाए। परीक्षार्थियों को सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा उपलब्ध करने का निर्देश सभी के केंद्र अधीक्षकों को दिया। वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, गश्ती व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा, सुरक्षा एवं निष्पक्ष परीक्षा संचालन हेतु सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन ने आम नागरिकों एवं अभिभावकों से भी सहयोग की अपील की है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *