डेस्क: चांदी के दामों में बुधवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। एक ही दिन में चांदी की कीमत 21 हजार रुपए प्रति किलो बढ़ते हुए पौने चार लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई। इस अप्रत्याशित तेजी से सर्राफा बाजार में हलचल मच गई है। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती, डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी और औद्योगिक मांग बढ़ने के कारण चांदी की कीमतों में यह तेज उछाल आया है।
बीकानेर के सर्राफा बाजार में मंगलवार को जहां चांदी लगभग 3 लाख 55 हजार रुपए प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही थी, वहीं बुधवार को इसके भाव सीधे बढ़कर करीब 3 लाख 76 हजार रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए।
