राष्ट्रीय

गुड मॉर्निंग, दादी’… अजित पवार के प्लेन क्रैश से पहले को-पायलट शाम्भवी का वो आखिरी संदेश

डेस्क:महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ हुए विमान हादसे की खबर ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। लेकिन इस दर्दनाक हादसे के बीच एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो किसी भी पत्थर दिल को मोम कर दे। विमान की 25 वर्षीय को-पायलट शाम्भवी पाठक ने हादसे से कुछ घंटे पहले अपनी दादी को ‘गुड मॉर्निंग’ का मैसेज भेजा था- किसे पता था कि यह उनकी आखिरी बातचीत होगी। मुंबई से बारामती जा रहा Learjet 45 बुधवार को पुणे जिले में बारामती एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गया। पवार, पाठक, कैप्टन सुमित कपूर, फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली और पवार के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर विदिप जाधव, सभी इस हादसे में मारे गए, जिससे पूरे महाराष्ट्र और देश में सदमे की लहर दौड़ गई। यह दुखद हादसा तब हुआ जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष 5 फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनावों से पहले जनसभाओं को संबोधित करने के लिए अपने गृह क्षेत्र बारामती जा रहे थे। उनका अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *