राष्ट्रीय

लाल किले पर 26 से 31 जनवरी तक भारत पर्व का आयोजन किया जाएगा

डेस्क:गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के तौर पर सरकार 26 जनवरी से लाल किले के प्रांगण में छह दिवसीय राष्ट्रीय सांस्कृतिक और पर्यटन उत्सव भारत पर्व का आयोजन करेगी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पर्यटन मंत्रालय ने बताया कि इसका उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे। भारत पर्व मंत्रालय का प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम है जिसके तहत भारत की समृद्ध सांस्कृतिक, कलात्मक और आध्यात्मिक विरासत का उत्सव मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *