डेस्क : संभल में जामा मस्जिद सर्वे का आदेश देने वाले जज आदित्य सिंह सिर्फ 3 घंटे तक CJM रहे। उन्हें CJM से हटाकर वापस सिविल जज (सीनियर डिविजन) बनाया गया। कौशाम्बी के CJM दीपक जायसवाल संभल के नए CJM होंगे।
दरअसल, संभल में सबसे पहले CJM विभांशु सुधीर को हटाया गया। उन्होंने संभल हिंसा को लेकर पूर्व CO अनुज चौधरी पर FIR करने का आदेश दिया था। उनकी जगह आदित्य सिंह को CJM बनाया गया, जिन्होंने जामा मस्जिद सर्वे का आदेश दिया था। अब जजों के ट्रांसफर की नई लिस्ट आई है, जिसमें आदित्य सिंह को हटाकर दीपक जायसवाल को नया CJM बनाया है।
