
दरभंगा। दिव्य भव्य श्याम बाबा का दंडवत यात्रा शक्ति धाम मंदिर गुदरी बाजार से निकली जो जीतूँगाछी स्थित श्याम मंदिर तक यात्रा पूरी हुई। यात्रा पांच सौ से अधिक बच्चे बूढ़े युवा युवती भाग लिया. यात्रा के स्वागत मे यात्रा मार्ग के दोनों ओर भक्तो के भारी भीड़ का विहंगम दृश्य देखते ही बनता था। अखिल भारतीय हिन्दू जागरण सेवा समिति परिवार यात्रा मार्ग मे पुष्प हर घर तक पहले पंहुचा दिया था सभी लोगो ने अपने अपने घरो से निकलकर पुष्प वर्षा कर दंडवत यात्री का स्वागत किया। सत्यनरायण मंदिर के सामने ख्याति प्राप्त शंख वादक विपिन मिश्रा जी ओजस्वी स्वर शंख वादन कर स्वागत किया। सड़क के दोनों ओर खरा होकर टोकरी मे फूल भरकर यात्रा मे भाग लेने वाले सभी दंडवती का स्वागत किया.यात्रा मार्ग भक्ति रस मे भजनो के धुन पर झूमने नाचते श्याम भक्तो कि टोली देखते ही बनता था.
अहले सुबह से यात्रा के स्वागत मे स्वागत मे मनीष महासेठ जी के अध्यक्षता मे राजेश पूर्वे के संयोजकत्व मे ममता गामी, रेखा भारती, गुंजा कुमारी,सीता देवी, डॉ आरती, वीणा झा, सपना भारती, सुरेखा देवी,सरोज देवी, रुपम देवी,गौरी श्रीवास्तव, पूजा श्रीवास्तव, रिंकू देवी, सुशीला देवी,सरोज महतो, फूल बाबू टेक्टरिया, उमेश मिश्रा, विवेक कसेरा, राजेश महासेठ, ओम झा, राम निवास, राजीव झा लालू जी, मुकेश सिंह,राज किशोर जी, संतोष साह, आदित्य ठाकुर, दीपु सूरी, दीपक खर्गा, सुरेश महतो, दीपू मंडल, अजित महतो,अवतार गामी,संतोष मिश्रा,दीपक ठाकुर,सुनील गड़ाई, राहुल झा, मनोज झा, पंडित गिरधर गोपाल,अमर नाथ गामी आदि सदस्य सेवा दिये।