अन्य

19 जनवरी से 7 निश्चय -3 के 7 वें निश्चय सबका सम्मान- जीवन आसान के तहत जिले के विधुत आपूर्ति प्रमंडल, विधुत आपूर्ति अवर प्रमंडल एवं सभी विधुत आपूर्ति प्रशाखाओं में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निदान के लिए प्रत्येक सोमवार को 12 : 30 बजे दोपहर से लेकर दोपहर 2 बजे तक एवं शुक्रवार को दोपहर के 3 बजे से शाम 4 : 30 बजे तक लगेगा जनता दरबार 

दरभंगा। 19 जनवरी से 7 निश्चय -3 के 7 वें निश्चय सबका सम्मान- जीवन आसान के अंतर्गत दरभंगा जिले के सभी विधुत आपूर्ति प्रमंडल, सभी विधुत आपूर्ति अवर प्रमंडल एवं सभी विधुत आपूर्ति प्रशाखाओं में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर हरेक सोमवार को 12 : 30 बजे दोपहर से लेकर दोपहर 2 बजे तक एवं शुक्रवार को दोपहर के 3 बजे से शाम 4 : 30 बजे तक जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इन जनता दरबारों में विद्युत कार्यपालक अभियंता अपने विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय ,सहायक विद्युत अभियंता अपने विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय एवं कनीय विद्युत अभियंता अपने विद्युत आपूर्ति प्रशाखा कार्यालय में उपस्थित होकर उपभोक्ताओं के समस्याओं को सुनेंगे और उसका समाधान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *