
दरभंगा। महाराष्ट्र नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत पर दरभंगा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। इस अवसर पर दरभंगा जिला भाजपा अध्यक्ष, आदित्य नारायण मन्ना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने कहा यह जीत प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं महाराष्ट्र के लोकप्रिय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कुशल नेतृत्व, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और भाजपा के संगठनात्मक सशक्तिकरण का परिणाम है। महाराष्ट्र की जनता ने एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताते हुए विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की राजनीति को समर्थन दिया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा यह विजय आगामी चुनावों के लिए भी एक मजबूत संदेश है और पार्टी कार्यकर्ता इसी उत्साह के साथ जनसेवा व संगठन के कार्यों में जुटे रहेंगे।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सोनी पुर्वे, संगीता शाह,विकास चौधरी,जिला मंत्री राहुल पासवान,विनोद साहनी,अविनाश सहनी,अंकुर गुप्ता,संजीव गुप्ता,सपना भारती,मुकेश महासेठ,गुलशन चौधरी, बबलू पंजियार,गजेन्द्र मंडल, कार्तिकेय कुमार,प्रदीप मंडल, रमन महतो, मनोज कुमार शाह,रवि प्रकाश, मुन्ना राम, नरेश राम, राजु पासवान,अभिषेक पासवान, नितिन झा, अशोक पॉजियार, रंजू कुमारी, अनीता कुमारी, तारा झा, जुली कुमारी, रेखा देवी, रिंकू कुमारी मोर्चा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” और “मोदी जी जिंदाबाद” के नारे लगाकर जीत का स्वागत किया।