कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में पूर्वाह्न 11 बजे से जुबली हॉल में आयोजित होगा समापन समारोह

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के पीजी एथेलेटिक्स एवं डॉ एपीजे अब्दुल कलाम डब्ल्यूआईटी के संयुक्त तत्वावधान में गत 10 से 13 जनवरी, 2026 के बीच आयोजित हो रहे इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल 2025-26 ‘अनंतनाद’ का समापन समारोह 13 जनवरी को कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जुबली हॉल में पूर्वाह्ण 11 बजे से आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. समरेन्द्र प्रताप सिंह होंगे।


इस अवसर पर वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रोफेसर हरे कृष्णा सिंह, डब्ल्यूआईटी निदेशक प्रो. अजय नाथ झा, खेल पदाधिकारी प्रो. अमित कुमार झा, आयोजन सचिव प्रियंका राय, प्रधानाचार्य डॉ. शंभू कुमार यादव, एनएसएस समन्वयक डॉ. आरएन चौरसिया, आइक्यूएसी निदेशक डॉ. मो. ज्या हैदर, विकास पदाधिकारी डॉ. अभिषेक राय, जेम्स पोर्टल इंचार्ज डॉ. अतानु बनर्जी, डॉ. रघुवीर कुमार रंजन, डॉ. सुशोभन बनिक, डॉ. नीतू कुमारी, डॉ. शालिनी कुमारी भवसिंका, डॉ. संगीता, डॉ. शबनम कुमारी, डॉ. रीता कुमारी, डॉ. रश्मि कुमारी, डॉ. चन्द्रिका, प्राची भारती, डॉ. रीता चौहान, डॉ. कुमुद कुमारी, डॉ. सुप्रिया शालिनी, डॉ. प्रियंका लाल, डॉ. रंजन कुमार, सुनील कुमार मंजुल, मो. सुलेमान, केशव कुमार, प्रो. उमेश कुमार सहित प्रतिभागी कॉलेजों के टोली प्रबंधक एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। आयोजन में मनीष राज एवं सुमित कुमार झा आदि ने बेहतरीन सहयोग कर समारोह को सफल बना रहे हैं। आज प्रतियोगिता के तीसरे दिन आयोजन स्थल जुबिली हॉल तथा विश्वविद्यालय जन्तु विज्ञान विभाग में मुख्य रूप से वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग, क्लासिकल डांस, मिमिक्री, माइम, क्रिएटिव कोरियोग्राफी, फोक एवं ट्राइबल डांस, अंग्रेजी एवं हिन्दी में डिबेट, रंगोली तथा कॉलाज मेकिंग आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।


पीजी एथलेटिक्स की अध्यक्ष सह आयोजन सचिव डॉ प्रियंका राय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में ओवरऑल परफॉर्मेंस के आधार पर चयनित छात्र-छात्राओं को 10 दिनों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे अगले पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में विश्वविद्यालय का बेहतरीन प्रदर्शन कर सके।

बीआरबी कॉलेज, समस्तीपुर से आयी टीम प्रबंधन डॉ. शबनम कुमारी ने कहा कि सभी इवेंट अच्छे ढंग से आयोजित किये जा रहे हैं। आज तीसरे दिन तक की सभी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी लगी हैं। आयोजन सचिव डॉ. प्रियंका राय स्वयं हर चीजों को स्वयं देख रही हैं। विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की टीम लीडर डॉ. संगीता ने आयोजकों की व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि इस महोत्सव में एक से बढ़कर एक प्रतिभागी अपना परफॉर्मेंस दे रहे हैं, जिनकी कला की जितनी तारीफ की जाए वह कम ही है। इस आयोजन में स्नातकोत्तर विभाग के शिक्षक एवं पदाधिकारी काफी सहयोग कर रहे हैं। डब्ल्यूआईटी की टीम लीडर डॉ चंद्रिका कुमारी ने बताया कि इस समारोह में छात्र-छात्राएं एक से बढ़कर एक प्रदर्शन कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर खाने-पीने के साथ ही सारा प्रबंध प्रशंसनीय है। प्रतिभागियों को प्रेक्टिस करने के लिए भी पर्याप्त जगह एवं अवसर भी दिया जा रहा है।
