अन्य

नगर पुलिस अधीक्षक,अशोक कुमार ने सोनकी थाना में किया गया अनुसंधान बैठक

दरभंगा। नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा सोनकी थाना के सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ थाना के लंबित सभी कांडो का समीक्षा किया गया। समीक्षा के क्रम मे सोनकी थानाध्यक्ष एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान कांडों में त्वरित गति से निष्पादन हेतु न्यायालय से वारंट / कुर्की प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सभी अनुसंधानकर्ता को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कांड का अनुसंधान गुणवतापूर्ण अनुसंधान करने हेतु दिशा-निर्देश दिये गए। समीक्षा के क्रम में सभी अनुसंधानकर्ता को कांड दैनिक अद्यतन रखने एवं माह में निष्पादित होने वाले कांडो को भी चिन्हित कर निष्पादन हेतु अनुसंधानकर्ता को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। थाना के प्रतिवेदित कांडो का समीक्षा की गई। सभी पंजी को अद्यतन रखने हेतु दिशा निर्देश दिये गए। कांड दैनिकी अद्यतन रखने हेतु दिशा-निर्देश दिये गए थाना क्षेत्र में सघन गश्ती हेतु दिशा निर्देश दिये गए। विधि व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, डायल 112 को भ्रमणशील रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *