

दरभंगा। शुक्रवार की शाम लालबाग़ स्थित वार्ड 20 स्थित शहीद परमवीर अब्दुल हमीद चौक का उद्घाटन दरभंगा नगर निगम की महापौर,अंजुम आरा, उपमहापौर नाजिया हसन एवं स्थानीय वार्ड 20 की पार्षद, नूसरत परवीन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर चौक का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व पार्षद डब्बू खान, पार्षद, राजीव सिंह, पार्षद राकेश पासवान, पार्षद मो रियासत अली, नेसार आलम सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। खुसरुल हसन, तमन्ना अली, मन्नू राम, बदरुल खान, फूल हसन, मो अजहर सहित सैकड़ों स्थानीय नागरिकों ने अपनी उपस्थित लोगों में शहीद के प्रति सम्मान और गर्व की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिल रही थी। शहीद परमवीर अब्दुल हमीद चौक का सौंदर्यकरण, आकर्षक, सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। यह सभी कार्य वार्ड 20 के पार्षद प्रतिनिधि डॉ. जमाल हसन की निगरानी एवं मार्गदर्शन में किया गया। जिसकी लोगों ने तारीफ़ करते हुए कहा चौक का नया स्वरूप न केवल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि देशभक्ति की भावना को भी मजबूत करता है। डॉ. जमाल हसन ने कहा शहीद परमवीर अब्दुल हमीद ने देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा इस चौक का सौंदर्यकरण शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि है हमारा दायित्व है हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के संदेश, शहीद को नमन के साथ किया गया।