रोहतास (आई ए खान): जिले में शनिवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना जिले के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन उच्च स्तरीय नहर पर उरदा गांव के समीप की बताई जाती है और मृतकों की पहचान कछवां थाना क्षेत्र के धनहरा गांव निवासी सीताराम सिंह के 55 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार सिंह एवं अगरेर थाना क्षेत्र के खरवनीया गांव निवासी संजय सिंह के 32 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार सिंह के रूप में हुई है।
इधर मामले में चेनारी थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है और पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
