
हराही तालाब के पूर्व भींडा पर अवस्थित बिहार सरकार की भूमि पर मार्केट निर्माण कर आवंटित करे सरकार : पुट्टू मिश्रा
दरभंगा। शनिवार को स्टेशन रोड दुकानदार संघ, दरभंगा के बैनर तले संघ के अध्यक्ष, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा उर्फ पुट्टू मिश्रा की अध्यक्षता एक बैठक आयोजित हुई। स्थानीय दुकानदारो के साथ हुई बैठक में आगामी 12 जनवरी को पूर्व
घोषित कार्यक्रम के तहत प्रमंडलीय मुख्यालय के समक्ष धरनास्थल पर आयोजित शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर और धरना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति पर दुकानदारों के साथ विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ के दरगंगा स्टेशन से एकमी तक निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड निर्माण योजना का हम स्वागत करते हुए बस इसमें समुचित संशोधित करते हुए स्टेशन से उत्तर-पश्चिम होते हुए निर्माण कार्य योजना बनाने की मांग जिला प्रशासन एवं केन्द्रसरकार और राज्य सरकार से की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए संघ के मुख्य संरक्षक सह हम श्रमिक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष, आर
के दत्ता ने कहा दरभंगा के सर्वागीण विकास के मद्देनजर ऐलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट निर्माण कार्य योजना को
शुरू करने से पहले मानवीय और संवैधानिक पहलुओं पर जिला प्रशासन को स्थानीय दुकानदारों के साथ सामूहिक रूप से रणनीति बनानी चाहिए ताकि किसी के भौतिक
अधिकार जीविकोपार्जन का अधिकार का उल्लंघन न हो सके। बैठक को संबोधित करते हुए एक्टू नेता कौमरेड निरंजन सिंह ने कहा के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार एवं सरकार के संकल्प पत्र के आलोक में सबसे पहले एलिवेटेड रोड निर्माण से पूर्व वैकल्पिक व्यवस्था एवं जीवो कोपार्जन की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा दरभंगा स्टेशन से उत्तर दिशा से पश्चिम दिशा में खाली जगहो का उपयोग एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए होना चाहिए। ताकि कम से कम मानवीय क्षति हो सके, संघ के सचिव, कारी गामी ने कहा बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना यदि जबरन विकास के नाम पर विस्थापित किया गया तो हम एकजुट होकर जन आंदोलन और तेज करेंगे और कानूनी संघर्ष भी तेज किया जाएगा। आयोजित बैठक में सैकड़ो की संख्या में दुकानदारों ने भाग लिया और अपनी बातों को रखते हुए 12 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में भाग लेकर सफल बनाने का संघ के द्वारा आवाहन किया के हमें अपने हक और अधिकार के लिए एक जूता के साथ संघर्ष करना होगा। बैठक को संबोधित करने वालों में देवेंद्र गुप्ता, हरिशंकर गुप्ता, चंदन गुप्ता, मो आदिल, मो इफ्तेखार, मो नौशाद, मनोज कुमार, हरि नारायण गुप्ता, रामचंद्र गुप्ता, विक्की शाह, महेश मंडल, राकेश कुमार, संजय राम सहित अन्य दरभंगा स्टेशन रोड दुकानदारगण बैठक में मौजूद रहे।