
दरभंगा। रेलवे में जमीन लेकर नौकरी देने से संबंधित लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई की कोर्ट द्वारा आरोप तय होना कानून की जीत है। जिस लालू परिवार ने कानून को हंसी, मजाक का पात्र बना दिया अब कानूनी कार्रवाई में उस परिवार का समय जेल में ही बितना तय है। भाजपा सांसद सह लोकसभा में पार्टी सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने सीबीआई की राउज एभिन्यू कोर्ट द्वारा इस मामले में आरोप तय किए जाने को सत्य और न्याय जी जीत बताते हुए कहा लालू राबड़ी तेजस्वी मिसा भारती सहित जिन 41 आरोपियों पर कोड़ियों के भाव जमीन लेकर नौकरी देने के मुद्दे पर दोषी ठहराए गए हैं वह इस बात का प्रतीक है कि देश में क़ानून का राज कायम है। सांसद डा ठाकुर भ्रष्टाचार तथा घोटाले के मुद्दे पर सीबीआई कोर्ट के निर्णय को जनप्रतिनिधियों के लिए आईना बताते हुए कहा कि सत्ता का भाव सेवा होनी चाहिए ना कि इसे कमाई का जरिया बनाना चाहिए। सांसद ने इस मुद्दे को रेखांकित करते हुए कहा 2004, 2007 के बीच लालू प्रसाद यादव ने रेल मंत्री रहते हुए जिस तरह से कानून का मखौल बनाया उसके लिए उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ेगी।