राष्ट्रीय

मुंबई : व्यावसायिक इमारत में लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत

मुंबई के चांदिवली इलाके में एक चार मंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। इसकी जानकारी नगर निगम के अधिकारियों ने बुधवार को दी।उन्होंने बताया कि पूर्वी उपनगर अंधेरी में स्थित नारायण प्लाजा बिल्डिंग के टेक्स सेंटर की तीसरी मंजिल पर शाम 6.36 बजे आग लग गई।

एक नगर निगम अधिकारी ने बताया कि मुंबई अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से पूरी चार मंजिला इमारत धुएं से भर गई। अधिकारी ने बताया कि इमारत के एक कार्यालय में दो लोग बेहोश पाए गए जिन्हें दमकलकर्मियों ने बचाया, लेकिन बाद में अस्पतालों में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारी के अनुसार, पीड़ितों की पहचान भगवान पिटले (30) और सुमंत जाधव (28) के रूप में हुई है, और उन्हें क्रमशः सेवन हिल्स अस्पताल और राजावाड़ी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *