अन्य

कड़ाके की ठंड के बीच अपना और अपने बुजुर्गों व बच्चों का रखें ख्याल  गर्म कपड़े और गर्म पानी का करें इस्तेमाल : डॉ. शब्बीर अहमद 

दरभंगा। इस कड़ाके की ठंड के बीच अपना और अपने बुजुर्गों व बच्चों का रखें ख्याल

गर्म कपड़े और गर्म पानी का करें इस्तेमाल दरभंगा के जाने-माने चिकित्सक एवं पूर्व दरभंगा सिविल सर्जन, कादिराबाद निवासी, डॉ. शब्बीर अहमद जानकारी देते हुए बताया। उन्होंने कहा हमें अपना और अपने बुजुर्ग को और बच्चों का ऐसे मौसम में विशेष ख्याल रखना चाहिए। उन्हें गर्म कपड़े पहनाकर रखना चाहिए। और गर्म पानी का इस्तेमाल करना चाहिए, ब्लड प्रेशर के मरीजों का विशेष ख्याल रखना चाहिए ऐसे मौसम में ज्यादा नुकसानदेह होता है ऐसे मरीजों की नियमित ब्लड प्रेशर की जांच कराते रहनी चाहिए। डॉ शब्बीर ने कहा ऐसे मौसम में खानपान का भी ख्याल रखा जाना चाहिए ठंडा चीज नहीं खाएं और ना ही ठंडा पानी अपने बुजुर्ग जब भी घर से बाहर निकले गर्म कपड़े जरूर पहने होने चाहिए। ऐसे मौसम से कई लोग प्रभावित होते हैं और नुकसान भी पहुंचता है इसलिए हमें और अपनों परिवार का ख्याल रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *