
दरभंगा। 11 वीं की छात्रा राजनंदनी का शव उसके घर से ही कुछ दुरी पर बागमती नदी में तैयरा हुआ मिलने के बाद पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी | देखते ही देखते यह खबर पुरे गांव में फ़ैल गयी सैकड़ो की संख्या में लोगो की भीड़ नदी किनारे शव को देखने पहुंच गयी। लोगो ने नदी में शव होने की सूचना स्थानीय नगर थाना को दिया मौके पर पुलिस भी पहुंची इसके बाद किसी तरह शव को नदी से बहार निकाला गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया | जानकारी के अनुसार राजनंदनी ग्यारवी क्लास की छात्रा थी और बीते 26 दिसंबर को पढ़ाई लिखाई के लिए परिवार वालो ने राजनंदनी की कुछ डांट फटकार की थी इसी डांट की वजह से नंदनी गुस्से में आकर घरवालों को बिना कुछ बताते अपने घर से निकल गयी तब परिवार वालो ने राजनंदनी की बहुत खोजबीन की लेकिन राजनंदनी का कही कुछ पता नहीं चला इसके बाद थक हार कर परिवार वाले राजनंदनी के लापता होने की सूचना नगर थाने को दिया | लिखित के बाद दरभंगा पुलिस लापता लड़की की तालाश में जुट गयी शहर के तक़रीबन अलग अलग जगहों के सीसीटीवी फुटेज को भी खंघाला गया कुछ सीसीटीवी फुटेज में राजनंदनी अकेली दिखाई भी दी लेकिन पुलिस जबतक राजनंदनी के पास पहुँचती उससे पहले राजनंदनी का शव आज नदी की धारा में मिला। बता दे की राजनंदनी का घर दरभंगा के रत्नोपट्टी मोहल्ले में है जबकि शव बगल के मुहल्ले बाजितपुर मुहल्ले के पास मिला दोनों ही मोहल्ला नदी किनारे ही है और अगल बगल में है | घटना की पुष्टि दरभंगा सदर के एसडीपीओ राजीव कुमार ने कहा के लड़की द्वारा खुद आत्महत्या करने की आशंका जताई है हलाकि उन्होंने यह भी कहा की परिजन कुछ और भी आशंका होने की बात बततये है पुलिस पीड़ित परिवार वालो के बातो की भी जांच करेगु तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही लड़की के मौत की असल वजह सामने आएगी। उधर मृतक के पिता ने भी लड़की के गायब होने की बात बताती हलाकि की घर से लड़की के जाने के पीछे का कारन नहीं बताया अब देखना यह है की क्या पूरा मामला आत्महत्या है या हत्या यह तो पुलिस जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पायेगा। मृतक के पिता अर्जुन साह ने बताया की मेरी लड़की का की शव है 26 दिसंबर को घर से निकल गई थी कही नहीं मिली बहुत तलाश किया था लेकिन आज उसकी लाश यहाँ नदी से मिली है मेरी ही लड़की है हमने पहचान लिया है की यह मेरी ही लड़की राजनंदनी कुमारी का शव है जब लापता हुई थी तब इसकी सूचना स्थानीय थाना को भी दिया था पुलिस भी खोजबीन किया था लेकिन नहीं मिली थी। दरभंगा सदर के एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया की नगर थाना इलाके में बागमती नदी से एक लड़की का शव मिला है शव का शिनाख्त कर लिया गया है इसके बारे में यह पता चला है की 26 दिसंबर से ही यह लड़की अपने घर से लापता थी 27 दिसंबर को उनके परिजन ने नगर थाना को इसकी लिखित सूचना भी दी थी | लिखित आवेदन में यह बताया गया है की पढ़ाई लिखाई को लेकर लड़की का उनके माता से विवाद हुआ था इसी गुस्से में वह घर छोड़ कर चली गयी है | उसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज़ कर जांच सुरु किया और दरभंगा के तक़रीबन सौ सीसीटीवी की फुटेज को खंघाला जिसमे 27 दिसंबर की सीसीटीवी फिटेज़ में कही कही लड़की अकेली दिखाई भी दी है लेकिन कुछ दुरी के बाद लड़की का आगे कोइ सीसीटीवी में कोइ मूवमेंट नहीं दिखाई दिया था | आज उसकी लाश मिली है अब परिवार का कुछ और भी आशंका जताई है उसपर भी जांच होगा लेकिन प्राथमिकी में कही गयी बात को देखते पहली नजर में यह आशंका है की माता से पढ़ाई लिखाई की वजह से विवाद हुआ था तो हो सकता है की अपने कुछ ऐसा की हो लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्टमें ही मौत की असल वजह सामने आएगी |