डेस्क :राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज कुमार झा ने बुधवार को बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हालिया हिंसा पर केंद्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक स्पष्ट संदेश देना जरूरी है। एएनआई से बात करते हुए मनोज कुमार झा ने कहा कि इस मामले पर बोलने वाले लोग चुप हैं। हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और हमने हमेशा सत्ता का सुचारू और शांतिपूर्ण हस्तांतरण देखा है। हमने इस देश (बांग्लादेश) के निर्माण में अपना योगदान दिया है। हमें यह समझने की जरूरत है कि ऐसा क्यों हो रहा है। एक स्पष्ट संदेश देना जरूरी है, जो नहीं दिया जा रहा है।
