वायरल वीडियो

मथुरा : महिलाओं ने पाखंडी साधु को लात-घूंसों से धुना ! विधवा और नि:संतान महिलाओं को बरगला कर शारीरिक शोषण का आरोप !

मथुरा : महिलाओं ने बंद कमरे से एक साधु की लात घूंसों से पिटाई कर दी। इस पाखण्डी पर आरोप है कि विधवा और निसंतान महिलाओं को अपने जाल फंसाकर शारीरिक शोषण करता था।

इस साधु ने लगभग 100 से ज्यादा महिलाओं को अपने जाल फंसाया, शारीरिक शोषण करके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। बदनामी के डर से कोई महिला शिकायत नहीं कर पाती थी।

एक महिला ने साधु के खिलाफ राजस्थान में 7 महीने पहले शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। उसे पकड़ने के लिए महिलाओं ने विहिप के कुछ पदाधिकारियों के साथ मिलकर योजना बनाई। इसके तहत साधु को वृंदावन बुलाया।

साधु तन्य बिहार के एक गेस्ट हाउस में रुका था। यह पता चलते ही रात में महिलाएं गेस्ट हाउस पहुंच गईं और उसकी पिटाई कर दी। घटना सोमवार रात की है, लेकिन वीडियो मंगलवार को सामने आया। पुलिस ने साधु को हिरासत में लिया है। महिला की शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *