डेस्क :केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ दो बैठक करेंगे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह पश्चिम बंगाल के उनके तीन दिवसीय दौरे का अंतिम दिन है। सूत्रों ने बताया कि शाह उत्तरी कोलकाता के थंथानिया काली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। शाह का यह दौरा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले हो रहा है।
